फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मछुआरों ने खोला बंधे का रेगुलेटर 25 बीघे फसल हुई जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसुम्हा। विकासखंड दोहरीघाट क्षेत्र के पतनई बुजुर्ग में मछली पकड़ने के लिए कुछ लोगों ने सोमवार की रात सरयू नदी के किनारे स्थित बंधे का रेगुलेटर खोल दिया।
विज्ञापन

इसके कारण पतनई गांव की 25 बीघे धान की फसल जलमग्न हो गई। परेशान किसानों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन रेगुलेटर को बंद नहीं किया जा सका है। वहीं अधिकारियों ने एक दूसरे को जिम्मेदार बताकर मामले से पल्ला झाड़ लिया। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के पतनई बुजुर्ग में खुला रेगुलेटर बंद न होने से नदी का पानी ताल में भर रहा है। इससे तटवर्ती गांवों के खेताें में पानी भरने लगा है। अब तक 25 बीघा की फसल जलमग्न हो चुकी है।
इस संबंंध मेें किसान मनोज राय, प्रेम राय, राजबहादुर, प्रदीप रामकिशन का कहना है कि अब तक 25 बीघा धान की फसल जलमग्न हो चुकी है। पूरे नदी का पानी ताल में भर रहा है। इससे धान की फसल जलमग्न हो रही है। अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैए के चलते फसल नष्ट होने का खतरा बढ़ गया है। सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन एक दूसरे की जिम्मेदारी बताकर मामले से पल्ला झाड़ ले रहे है।
विज्ञापन

इस बाबत सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार सिंह का कहना है कि बंधे पर खुले रेगुलेटर के मामले मेें उपखंड अधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया है। लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें