फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पहले पिता ने बेची जमीन, मृत्यु के बाद पुत्रों ने बेचा, कोर्ट के आदेश पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय थाना क्षेत्र के कोल्हुआ खास निवासी रामभरोसा की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी में पुलिस ने सोमवार की शाम आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया है। मामला जमीन की धोखाधड़ी का है, पिता द्वारा बेची गई जमीन को दो पुत्रों ने किसी और को बेचा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सूरजपुर निवासी पारस और कैलाश ने 12 फरवरी 1996 को कोल्हुआ खास चकबानो के गाटा संख्या 206 को करौंदी नारायणपुर निवासी सुरेश और रामप्रीत को 18000 रुपये में बेचा था। लेकिन सरकारी कागजात पर बैनामा खारिज दाखिल नहीं हुआ था।
पारस की मृत्यु के बाद उसके दो पुत्रों कांती नारायण सिंह और कैलाश सिंह ने 1.30 लाख रुपये लेकर सात सितंबर 2018 को रामभरोसा की पत्नी किरन के नाम बैनामा कर दिया। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर कैलाश सिंह ने पैसा वापस कर दिया। कांति नारायण सिंह से पैसा मांगने पर घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें