फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किसान नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। उत्तर प्रदेश किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित 15 सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी को सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि किसानों को उनके उपज का लाभकारी मूल्य दिया जाए। एमएसपी को कानूनी दर्जा दिया जाए। 60 वर्ष के लोगों को सुरक्षा गारंटी के तहत दस हजार प्रति माह दी जाए। बंद पड़े नलकूपों को सही किया जाए। नहरों में टेल तक पानी पहुंचाया जाए। किसानों के खेत का सीमांकन दो माह के अंदर कराया जाए। विश्व बैंक द्वारा थोपे गए राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति वापस करने,किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाना बंद किया जाए। जांच के नाम पर उत्पीड़न बंद किया जाए। इस अवसर पर शेख हिसामुद्दीन, देवेंद्र प्रसाद मिश्र, रामकुमार भारती, सुधाकर यादव, जावेद, अहमद, उदय नारायन राय व चंद्रमणि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें