फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गुरूम्हा की ज्योति को पहला स्थान

विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव में आयोजित खेलकूद प्रतियोगितामें दौड़ प्रतियोगिता मे हरी झंडी दिखाते अति​थि।
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। विकास खंड क्षेत्र के फतेहपुर ताल रतोय न्याय पंचायत क्षेत्र में दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग का दबदबा रहा। न्याय पंचायतस्तरीय इस आयोजन में फतेहपुरमंडाव के नौ गांवों के जूनियर और प्राथमिक विद्यालयों की छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विभिन्न स्पर्धाओं में बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में गुरूम्हा की ज्योति प्रथम स्थान पर रहीं। जबकि महुई इंग्लिश मीडियम विद्यालय की नंदनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में फतेहपुर प्राथमिक विद्यालय की महिमा ने पहला स्थान प्राप्त किया। ढ़ढ़वल की पूनम दूसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ फतेहपुर मंडाव के ग्राम प्रधान जगदीश राजभर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने की प्रेरणा दी। कहा कि शिक्षा के साथ खेल अपने जीवन का बहुत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर मोतीलाल प्रजापति, अजीत प्रताप, शैलेंद्र कुमार, रामवृक्ष यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें