फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: डरें नहीं, खुलकर करें विरोध, तभी थमेगा महिला अपराध

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। अमर उजाला के अपराजिता हंड्रेड मिलियन स्माइल्स के तहत बृहस्पतिवार को मीरपुर टाढी स्थित श्री येशु आश्रम इंटर काॅलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मधुबन थाने की एंटी रोमियो के प्रभारी हरेंद्र साहनी ने छात्राओं को सुरक्षा के टिप्स दिए। कहा कि अन्याय से डरे नहीं, खुलकर करें विरोध, तभी महिला अपराध थमेगा। आयोजन में 350 छात्राओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन

हरेंद्र साहनी ने कहा कि अप्रिय स्थिति आने पर उसका मुकाबला करें। आत्मरक्षा के उपायों को सीख कर हमलावर से अपने को बचाया जा सकता है। दूसरों की मदद भी की जा सकती है। यदि आप पहले से ही सतर्क हैं तो आपके सामने अप्रिय स्थिति नहीं आएगी। लड़कियां यदि मानसिक रूप से मजबूत हैं तो हमलावर की हिम्मत नहीं बढ़ेगी। इससे पहले महिला आरक्षी नीलम, प्रतिभा ने कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं को वार्म अप करवा कर की। इस दौरान उन्हें मानसिक रूप से कमजोर ना पड़ने की सलाह दी गई। छात्राओं को बताया कि हर अपराधी या असामाजिक तत्व के कमजोर अंगों पर वार करके अपनी रक्षा की जा सकती है। किसी मनचले को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए उसके संवेदनशील अंगों पर प्रहार कर उस पर हावी हुआ जा सकता है। कहा कि यह आप पर निर्भर है कि किसी परिस्थिति का सामना कैसे करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ज्योत्स्ना रानी मिंज, लालदेव, सुरेन्द्र, अभिषेक, रीमा, प्रतिभा, रामभवन, नागेंद्र की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें