फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने पर कैसे करें बचाव की जानकारी दी

Wed, 17 Feb 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चांदमारी इमिलिया स्थित फातिमा अस्पताल में मंगलवार को अग्निशमन विभाग के तत्वावधान में अस्पताल के स्टाफ, कर्मचारियों और मरीजों को आपदा राहत कार्य की जानकारी दी गई। खासकर आग लगने पर कैसे बचाव कार्य करें। 
विज्ञापन



फायर मॉकड्रिल के दौरान अस्पताल में आग लगने के बाद फायरबिग्रेड और एंबुलेंस एक साथ पहुंची। सभी नर्स और कर्मचारी मरीजों को बाहर निकालकर सुरक्षित खुले स्थान पर पहुंचे।


जिसके बाद फायरबिग्रेड के साथ पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। साथ ही आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। साथ ही आग में झुलसे लोगों को एंबुलेंस की सहायता से दूसरे अस्पताल में भर्ती के लिए भेजा गया।
विज्ञापन



मॉकड्रिल के बाद जागरूकता गोष्ठी में एफएसडी नोडल अधिकारी लक्ष्मण यादव ने बताया कि आग लगने के बाद लोग काफी भयभीत हो जाते हैं और इधर उधर भागने लगते है।


लेकिन ऐसा हरगिज नहीं करना चाहिए। आग लगने के बाद काफी सावधानी के साथ उसका सामना करना चाहिए उन्होंने कहा कि आग लगने के काद सबसे पहले खुले स्थान पर भागना चाहिए। जागरुकता कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग की छात्राएं भी मौजूद रही।


वहीं अस्पताल की प्रशासिका सिस्टर क्लेमसी ने कहा कि अग्निशमन विभाग के कारण आज काफी लोग जागरुक हुए हैं। मॉकड्रिल में मुख्य रुप से फायरमैन रामनगीना यादव, हरेराम, रामाकांत, राजेश, जितेन्द्र और रामेश्वर मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें