दिल्ली के होटल में हुए अग्निकांड के बाद जिले का अग्निशमन विभाग एक्शन में आ गया है। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट रामबाबू की अगुवाई में अग्निशमन विभाग की टीम और शहर कोतवाल नगर के सहादतपुरा स्थित अली बिल्डिंग बाजार पहुंचे, जहां दुकानदारों को आग से बचाव के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी के. वर्मा ने बताया कि सभी दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों में अग्निशमन यंत्र अनिवार्य रूप से रखें, ताकि किसी छोटी घटना पर तुरंत काबू पाया जा सके। उन्होंने कहा कि एक साथ 20 से 25 छोटे एक्सटिंग्विशर से आग पर नियंत्रण संभव हो सकता है। इसके साथ ही उन्होंने दुकानदारों को अग्निशमन यंत्र चलाने का प्रशिक्षण भी दिया।
उन्होंने कहा कि अली बिल्डिंग मार्केट में काफी दुकानें हैं, ऐसे में यहां विशेष सतर्कता की आवश्यकता है। शहर कोतवाल प्रमेंद्र सिंह ने कहा कि अपनी सुरक्षा ही सबसे बड़ा बचाव है।