फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मरीज लाने जा रही एंबुलेंस में टक्कर मारते हुए घर मे घुसा ट्रैक्टर, चालक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
मधुबन रमऊपुर में एंबुलेंस को टक्कर मारने के बाद घर मे घुसा ट्रेक्टर ट्राली। संवाद
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के रमऊपुर में मुख्य मार्ग पर शुक्रवार रात 9 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एंबुलेंस में टक्कर मारते हुए सड़क किनारे घर में घुस गई। दुर्घटना में एंबुलेंस चालक श्रीकांत (50) की मौत हो गई और अस्पताल का कर्मचारी शुभम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इस दौरान करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। थाना क्षेत्र के गंगऊपुर स्थित एमएसडी हॉस्पिटल की एंबुलेंस दुबारी से मरीज लेने जा रही थी। चालक थाना क्षेत्र के गंगयापार निवासी श्रीकांत अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी आजमगढ़ निवासी शुभम कुमार को लेकर साथ निकले थे।
अभी अस्पताल से एक किलोमीटर दूर पहुंचे ही थे कि अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी और घसीटते हुए सड़क किनारे घर का चैनल गेट तोड़ते हुए अंदर घुस गई। गनीमत रही कि घर के बरामदे में उस समय कोई नहीं था।
विज्ञापन

टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और श्रीकांत तथा शुभम को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टरों ने श्रीकांत को मृत घोषित कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक केके गुप्ता ने बताया कि एंबुलेंस चालक की मौत हो गई है। साथ में मौजूद युवक घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

मधुबन रमऊपुर में एंबुलेंस को टक्कर मारने के बाद घर मे घुसा ट्रेक्टर ट्राली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें