फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शादी के एक दिन पहले घर में लगी आग, लाखों का नुकसान; सादगी से पूरी हुईं रस्में

Fri, 26 Apr 2024 06:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: धर्मपुर विशुनपुर ग्राम पंचायत के कुड़ियां पुरवा निवासी निवासी रामसरन यादव के यहां 26 अप्रैल को उसके लड़के की शादी थी। शादी में शामिल होने के लिए एकत्रित रिश्तेदारों के यहां महिलाएं भोजन बना रही थीं। इसी दौरान घटना हो गई।
विज्ञापन
आग से सबकुछ हो गया तबाह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर ग्राम पंचायत में बीती रात सिलिंडर की पाइप लाइन लीकेज होने से आग की घटना हो गई। घटना खाना बनाते समय हुई। इस घटना में आठ रिहायशी मड़ई के साथ दो लाख की नकदी भी जलकर खाक हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किसान के यहां आग लगने की घटना हुई है। उसके बेटे की बरात शुक्रवार को जानी थी। जहां शादी में शामिल होने आए मेहमानों के लिए घर की महिलाएं खाना बना रही थीं। उधर, इस घटना के बाद बेहद सामान्य तरीके से पीड़ित परिवार के घर से बरात निकली।

विज्ञापन


गैस सिलिंडर की अचानक गैस पाइप फट गई और गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग की लपटें देख सभी इधर-उधर भागने लगे, लेकिन गैस सिलेंडर फटने के डर से कोई भीतर जाने को तैयार नहीं था। 

आग की लपटें इतनी तेज थी कि रामसरन की आठ रिहायशी मड़ई को अपने आगोश में लेते हुए अलग रह रहे भाई देवशरण यादव की 4 रियायशी मड़ई को भी अपने आगोश में ले लिया। तीन घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका लेकिन तब तक सभी कुछ जल कर राख हो गया।

पीड़ित ने बताया कि आग लगने की घटना में दो लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने, कीमती कपड़े, 4 साइकिल, पंपसेट, 2 मोबाइल, सिलाई मशीन, मशीन, 30 कुंतल गेहूं 5 टाली पशुओं का चारा सहित अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन


वहीं, देवसरन यादव का 4 रिहायशी मड़ई, कटरैन, चारा मशीन, सोने चांदी के गहने, नकदी 20 हजार सहित लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ितों ने बताया कि सूचना देने के बाद भी फायर बिग्रेड की गाड़ियां करीब तीन घंटे बाद पहुंची, उस समय तक ग्रामीणों ने एकजुटता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया था। उधर, घटना के बाद शुक्रवार की शाम बेहद सादगी के बीच पीड़ित परिवार के घर से बरात निकली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें