फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों का चोरी का पर्दाफाश: दो महिलाओं समेत पांच गिरफ्तार, सर्राफा व्यापारी को ऐसे लूटा था; आभूषण बरामद

Fri, 26 Apr 2024 03:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

Mau News: पीड़ित की तहरीर के बाद पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी थी। जहां एएसपी महेश सिंह अत्री और सीओ अभय सिंह खुद सीसीटीवी कैमरे के साथ अन्य बिंदुओं पर जांच कर रहे थे।सीओ ने बताया कि इस गिरोह द्वारा चोरी की अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसओजी/ स्वाट सर्विलांस टीम और मधुबन पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की सुबह सिकडीकोल से अंतरजनपदीय चोरों की एक गिरोह को पकड़ा, इनमें दो महिलाएं भी शमिल हैं। पुलिस ने इनके पास से तीन तमंचा, चोरी के आभूषण बरामद किया।

विज्ञापन


इन चोरों द्वारा बीते सात अप्रैल को मधुबन बाजार से एक सर्राफा व्यापारी को उलझाकर दुकान से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पीड़ित दुकानदार की तहरीर के बाद पुलिस जांच में जुटी थी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।

विज्ञापन


सीओ मधुबन अभय सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि अंतरजनपदीय चोरों का गिरोह किसी घटना को अंजाम देने की उद्देश्य से मधुबन थाना क्षेत्र के सिकड़ीकोल मोड़ के पास है। 

सूचना मिलने पर एसओजी/ स्वाट सर्विलांस टीम और मधुबन पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर आजमगढ़ जिले के किशुनपुर निवासी अभिषेक सिंह उर्फ आकाश सिंह, ऋषभ सिंह उर्फ शेरू, कृष्णा सिंह उर्फ पंकज सिंह और अन्तिमा सिंह और रौना को पकड़ा।

पुलिस ने इनके पास से तीन तमंचा, छह कारतूस, पीली धातु के 3 बड़ा लाकेट, 10 छोटा लाकेट, कान की बाली 12 जोड़ी, 3 नग, 8 अंगूठी, 10 नाक की कील, 14 गुरिया, 01 कान का टप्सा बरामद किया। साथ ही कूटरचित नंबर प्लेट के साथ पल्सर बाइक, तीन मोबाइल फोन बरामद किया।
विज्ञापन


सात अप्रैल को घटना को दिया था अंजाम
सीओ अभय सिंह ने बताया कि इस गिरोह ने बीते सात अप्रैल को मधुबन कस्बा निवासी प्रकाश वर्मा की दुकान से लाखों के आभूषणों की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना को अंजाम देने के लिए गिरोह में शामिल महिलाओं ने दुकानदार को बातों उलझाया,जिसका फायदा उठाकर दूसरे सदस्यों ने दुकान से गहना पार कर दिया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें