फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रिहायशी मड़ई में लगी भीषण आग, जानवरों को नहीं मिला बचने का मौका, आठ मवेशियों की मौत; मची चीख-पुकार

Fri, 02 May 2025 06:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

आग लगने की सूचना पाकर बंदीकला गांव के लोग माैके पर जुट गए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक कमरे में बंधी बकरियां जलकर खत्म हो गईं। अफसरों ने आकलन की बात कही है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगाें ने आग पर पाया काबू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बंदीकला गांव में शुक्रवार को दोपहर एक बजे सिवान में बने एक रिहायशी मड़ई में आग लगने की घटना हो गई। इस घटना में आठ बकरियों की झुलसने से मौत हुई है।

विज्ञापन




बंदीकला गांव निवासी सफीक अहमद सिवान में रिहायशी मड़ई बनाकर रहता है। शुक्रवार की दोपहर में अज्ञात कारण से इस मड़ई में आग लग गई। इस दौरान घर के पास ही खेत में गेहूं का डंठल रखा था, जिससे आग की लपटें और भी तेज हो गईं।
विज्ञापन


शुक्रवार को जुम्मा की नमाज पढ़ने वालों को आग लगने की घटना की जानकारी जैसे हुई तो लोग मौके पर पहुंच कर उसे बुझाने में जुट गए। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक एक कमरे के अंदर बंधी आठ बकरियां और गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन


घटना को लेकर तहसीलदार अजीत सिंह ने बताया कि बंदीकला गांव में अभी आग लगने की घटना की जानकारी नहीं है। अब जानकारी होने पर संबंधित लेखपाल और कानूनगो को पीड़ित परिवार को फौरन राहत पहुंचाने और नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें