चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा में मंगलवार की दोपहर में एक पक्ष द्वारा मकान की नींव खोदने के विवाद में मार पीट हो गई। मारपीट में दोनों तरफ से तीन महिलाएं और एक पुरुष घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर एक पक्ष के सात ओर दूसरे पक्ष के चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस ने घायलों का डाकटरी परीक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीपुर पर कराया। थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी उमाशंकर राम मकान निर्माण के लिए नींव खोद रहा था। पड़ोसी रीता पत्न्नी संजय राम नींव की जमीन को अपनी जमीन बताकर रोकने लगी। विवाद के बाद दोनों पक्षों के काफी लोग जुट गए और लाठी डंडों से एक दूसरे पर टूट पड़े। इसमें एक पक्ष की रीता 36 पत्नी संजय राम, सीमा 30 पत्नी बहादुर राम तथा दूसरे पक्ष के उमाशंकर 38 और उसकी पत्नी चंदा 34 घायल हो गईं। दोनों पक्ष के लोगों ने थाने पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ मार पीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।