फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बेटे का हाथ-पैर बंधा फोटो देख पिता पहुंचा थाने, 30 मिनट में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के फतनपुरा में एक किशोर बृहस्पतिवार को हाथ पैर बंधे हुए हालात में पुलिस को मिला। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने यह कार्रवाई बरामद किशोर के पिता द्वारा पुलिस को शिकायत करने के बाद हुई। इससे पहले पीड़ित पिता के मोबाइल पर उसके बेटे का एक फोटो जिसमें उसका हाथ पैर बंधा था, उसकी यह हालात देखकर पिता ने पुलिस से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

जिस पर आए नंबर को सर्विंलांस से लगाकर पुलिस ने किशोर को बरामद किया। जानकारी के अनुसार कोपागंज नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला दोस्तपुरा निवासी विनोद सोनकर ने बताया कि वह सब्जी बेचता है, बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे वह अपने घर पर था।
इस बीच उसके मोबाइल पर एक नंबर से फोटो आया, जिसमें उसका बेटा पंद्रह वर्षीय पुत्र अंगद सोनकर का हाथ पैर और मुंह बांधा फोटो उनके वाट्सप पर आया। उसने तुंरत उस नम्बर पर कॉल करने लगा, जहां काल करने पर उनके लड़के की रोने की आवाज आयी उसके बाद मोबाइल स्विच आफ हो गया। जिसके बाद वह तत्काल इसकी सूचना उसने पुलिस को दिया।
विज्ञापन

सूचना देने के तीस मिनट बाद फत्तनपुरा के सुनसान इलाके में झाड़ियों के बीच घायलावस्था में बेटा मिला। थाना प्रभारी सतीश यादव ने कहा कि लड़के के अपहरण का फोटो वायरल होने की जानकारी मिलते ही तत्काल कार्यवाही करते हुए लड़के ढूंढ लिया गया। तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें