फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी के पिता, भतीजा, छोटे भाई की पत्नी निकली पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। बीएचयू से आई रिपोर्ट में मधुबन तहसील के फतेहपुर मंडाव सीएचसी प्रभारी के पिता और परिवार के दो लोग पॉजिटिव मिले। इसमें डॉक्टर के पिता की सैंपल देने के 48 घंटे बाद मौत हो गई। लेकिन यह चारों मरीज बलिया जिले के नगरा क्षेत्र के परीली निवासी हैं। इसलिए इन मरीजों को जिले के मरीजों में नहीं जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

फतेेहपुर मंडाव सीएचसी में तैनात चिकित्सक के पिता बलिया जिले के नगरा कस्बे के परिली गांव में सेवानिवृत्त चिकित्सक हैं। बताया जा रहा है कि चिकित्सक ने पिता की तबियत खराब होने पर बीते 10 जुुलाई को सीएचसी पर ही अपने पिता के साथ छोटे भाई के बेटे और उसकी पत्नी और एक अन्य का सैंपल जांच को भेजा था। शनिवार को आई रिपोर्ट में चारों पॉजिटिव मिले। वहीं सैंपल भेजे जाने के दो दिन बाद ही चिकित्सक के पिता की मौत हो गई। जिनका अंतिम संस्कार बलिया जिले के तुर्तीपार स्थित श्मशान घाट पर किया गया।
सैंपल देने के बाद ही छुट्टी पर गए चौकी प्रभारी
मधुबन। फतेहपुर मंडाव सीएचसी के एचईओ दिनेश यादव ने बताया कि दुबारी चौकी इंचार्ज ने 10 जुलाई को सैंपल दिया था।एसआई सैंपल देने के बाद छुट्टी लेकर घर चले गए। बताया जा रहा है कि सैंपल देने के एक सप्ताह पहले ही चौकी इंचार्ज के तौर पर एसआई ने पदभार ग्रहण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें