फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर तारों के चलते बार-बार ट्रिप हो रही बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर/बढुआगोदाम। ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का दावा पूरी तरह से कागजी साबित हो रहा हैं। 24 घंटों में बार-बार ट्रिप हो रही बिजली से ग्रामीण क्षेत्र के किसान हलकान हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही हैं, बारिश के न होने से वह धान की रोपनी नहीं कर पा रहे हैं। उधर जिम्मेदारों को कई बार इस संबंध में शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बने होने से लोगों में रोष पनप रहा हैं।
विज्ञापन

रानीपुर संवाददाता के अनुसार ब्लाक के गोकुलपुरा, फतेहपुर, खिरिया, चाल्हा, बस्ती, पलीया, उमती, दशबारी, चितविसाव, चकिया, गोपालपुर, बकरी सहित 40 से ज्यादा गांवों में रानीपुर विद्युत उपकेंद्र के चार फीडर से आपूर्ति की जाती हैं। बीते कई सालों से मेन लाइन की 33 हजार और एलटी लाइन जो कि जर्जर हो चुकी हैं। तारों की मरम्मत न होने से आए दिन तारों के टूटने से बिजली गुल हो रही हैं। बढुआगोदाम संवाददाता के अनुसार परदहा ब्लाक के पनियरा उपकेंद्र से पनियरा, ताजोपुर, कहीनौर, गोहटा आदि गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती हैं। लेकिन यहां भी जर्जर तारों के टूटने से बिजली गुल होने की समस्या बनी रहती हैं। बिजली कटने से किसानों को धान की रोपनी में दिक्कत हो रही हैं। वहीं इसके चलते कुटीर उद्योग धंधा भी प्रभावित हो रहा है। समस्या के संबंध में क्षेत्र के किसान नेता शिवशक्ति सिंह, अनिल सिंह, अरुण सिंह, संजय, रामप्रकाश, दिनेश सिंह आदि ग्रामीणों का कहना है की दशकों पूर्व खींचे गए तारों के जर्जर हो जाने के कारण आए दिन फाल्ट की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। बोले कि जर्जर तार को बदलने के लिए कई बार उपकेंद्र पर किसानों द्वारा धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल तक किया जा चुका, लेकिन तारों को नहीं बदला गया हैं। इस संबंध में अवर अभियंता छोटे लाल का कहना है जर्जर तारों को बदलने के संबंध में आला अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका हैं।
बिजली उपकेंद्र पहुंचकर ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
सूरजपुर। विद्युत उप केन्द्र टेसूपार के नगरीपार फीडर पर ग्राम सभा मुहम्मदपुर हसनपुर में नगरीपार फीडर का 63 केवीए व मुहम्मदपुर फीडर का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से जला हुआ है। एक सप्ताह के बाद भी ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर ग्रामीणों ने शनिवार को विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन किया। अवर अभियंता विद्युत रोहित मौर्या के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र टेसूपार क्षेत्र के मुहम्मदपुर हसनपुर ग्राम सभा में एक सप्ताह से दो ट्रांसफार्मर जलने से पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई हैं। विद्युत कटौती और जले ट्रांसफार्मर से परेशान राजेश कुमार, सूरज कुमार, मुहम्मद सैफ, मुख्तार, राहुल गोवर्धन अजय सहित क्षेत्र के सैकड़ों विद्युत उपभोक्ताओं ने विद्युत उप केन्द्र टेसूपार पर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने दोनों जले ट्रांसफर को यथा शीघ्र बदलने व दिन में भी विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग किया। धरना प्रदर्शन की जानकारी होते ही अवर अभियंता विद्युत रोहित मौर्य ने लोगों को चौबीस घंटे के अंदर ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें