फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फावड़ा से प्रहार कर पिता ने पुत्र को घायल किया, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के अतरारी गांव में पिता-पुत्र के बीच हुए विवाद के बाद सोते समय पिता ने पुत्र के सिर पर फावड़े से प्रहार कर दिया जिससे बेटे को गंभीर चोटें आई हैं। घायल को पहले सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जनपद मुख्यालय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

अतरारी गांव निवासी हरखू पासवान और उसका पुत्र बुद्धू पासवान (25) दोनों शराब पीने के आदी हैं। आए दिन शराब पीकर झगड़ा और विवाद करते हैं। इस बीच पिता हरखू ने अपने नाम की कुछ जमीन को बेच दिया है। उसका बड़ा बेटा बुद्धू जमीन बिक्री के पैसों में से अपने हिस्से की मांग को लेकर कई दिनों से विवाद कर रहा था। पैसे को लेकर रविवार की शाम दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। इस बीच रात में बुद्धू पासवान अपने कमरे में सो रहा था तो उसके पिता हरखू ने उसके सिर में फावड़े से प्रहार कर दिया। हमले में बुद्धू को गंभीर चोटें लगी हैं।
परिजनों ने पहले उसे सीएचसी पहुंचाया बाद में गंभीर हालत को देखते हुए उसे इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। इस संबंध में संबंधित चौकी प्रभारी ओम सिंह ने कहा कि अभी घटना की कोई जानकारी नहीं है। घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें