फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: मौसम में बदलाव से मऊ में किसानों के माथे पर बल, बादलों ने फिर बढ़ाई चिंता

Fri, 12 Apr 2024 04:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ

सार

Mau News: मौसम में बदलाव के कारण अन्नदाता अपनी फसल को बचाने के लिए लगा हुआ है। किसानों का कहना है कि महंगी लागत लगाने के बाद जब फसल तैयार हुई है तो मौसम की बेरूखी ने माथे पर बल ला दिया है। 
विज्ञापन
बादलों की बढ़ी आवाजाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से किसान परेशान हैं। फरवरी से लेकर अप्रैल माह में होने वाली असमय बारिश ने किसानों की दलहन और तिलहन की फसल को काफी नुकसान किया था। अब जब किसान की गेंहू की फसल पूरी तरह तैयार है, किसान उसकी कटाई भी कर रहा है। ऐसे में आसमान में काले बादलों की मौजूदगी ने किसानों को चिंतित कर दिया है। 

विज्ञापन




बीते गुरुवार की शाम को जनपद के अनेक क्षेत्रों में हल्की बूंदाबादी हुई, जिससे किसान कटी हुई फसल की मढ़ाई में तेजी से लग गया है। थ्रेसर से गेंहू की मढ़ाई दिन रात चल रहा है। अन्नदाता अपनी फसल को बचाने के लिए लगा हुआ है। किसानों का कहना है कि महंगी लागत लगाने के बाद जब फसल तैयार हुई है तो मौसम की बेरूखी ने माथे पर बल ला दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के साथ ईंट-भट्ठा का संचालन करने वाले भी परेशान हैं। भट्ठा मालिका का कहना है कि पथेरी में ईंट पड़ी हुई है। अब नई ईंट की निकासी भी हो रही है, ऐसे में हल्की सी भी बारिश नुकसान करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें