फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/पिपरीडीह। सरायलंखसी थाना क्षेत्र के कुसमौर रेलवे क्रासिंग के पास रविवार की भोर में ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त कुसमौर गांव निवासी महेंद्र राम (48) पुत्र स्व. कन्हई के रूप में हुई। घटना की जानकारी उस समय हुई जब रविवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव को देखा। सूचना मिलने पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

कुसमौर गांव के भगवानपुर मौजा निवासी महेंद्र राम रविवार की भोर करीब पांच बजे रेलवे ट्रैक के दूसरी तरफ अपने खेत में पानी चलाने के लिए गए हुए थे। इस दौरान आशंका लगाया जा रहा है कि कोहरे में रेलवे ट्रैक को पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद जब रेलवे ट्रैक की तरफ ग्रामीण गुजरे तो उन्हें रेलवे ट्रैक पर महेंद्र राम का क्षत विक्षत शव मिला। जिसकी सूचना परिजनों को देने के साथ सरायलंखसी पुलिस तथा जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के दो पुत्र सुरज तथा नीरज है। घटना के बाद परिजनों का रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें