फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान का बोझा लेकर जा रहे किसान की हाईटेंशन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा गांव में मंगलवार की सुबह नीचे लटके हाईटेंशन तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना के समय युवक धान की फसल का बोझ लेकर घर लौट रहा था। तभी नीचे लटक बिजली के तार की चपेट में आ गया। इस दौरान युवक बुरी तरह से झुलस गया। मृतक का दो वर्ष पहले विवाह हुआ था, घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन

बरडीहा गांव निवासी लालू चौहान (24) पुत्र प्रभुनाथ मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अपने खेत से धान की कटाई करने के फसल का बोझा अपने सिर पर रखकर घर आ रहा था। खेत में गुजरे हाईटेंशन तार जो कि बीते कई माह से अपनी निर्धारित ऊंचाई से बेहद नीचे लटका था। सिर पर बोझा होने से लालू हाईटेंशन तार की जद में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। अगल बगल खेत में काम रहे दूसरों लोगों ने इसे देखा और झुलसे लालू को आनन फानन में लेकर मुहम्मदाबाद सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों नेे उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गांव के लोगों ने इस घटना के पीछे बिजली विभाग के अधिकारियों ने लापरवाही का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना था कि हाईटेंशन तार काफी समय से नीचे लटक रहा था। इससे किसी संभावित घटना की आशंका को देखते कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इस समस्या को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया। उधर सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दो साल पहले हुई थी शादी
मृत लालू चौहान पांच भाई-बहन में तीसरे नंबर पर था। उसका दो वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। किसानी कर वह परिवार का भरण पोषण कर रहा था। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। वहीं ग्रामीण इस घटना का जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों को बताते हुए काफी आक्रोशित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें