फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार की नीतियों का बखान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की घोसी विधानसभा की सामाजिक संपर्क अभियान की कार्यशाला सोमवार को पं. दीनदयाल सभागार कोपागंज में हुई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री संतोष चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो चौमुखी विकास करते हुए सर्व समाज की रक्षा किया है। गरीब परिवारों को मुफ्त अनाज,उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस ,पर्याप्त बिजली,आयुष्मान कार्ड और कोविड वैक्सीनेशन कर हमारी सरकार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जन कल्याणकारी योजनाओं को सरकार ने जन जन तक पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामप्रवेश राजभर ने कहा कि प्रदेश अब माफियाओं से मुक्त है। यहां कोई गुंडा माफियागिरी करता है तो मुख्यमंत्री का बुलडोजर चलता है। जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि सर्वांगीण विकास में भाजपा का कोई जवाब नहीं है। किसानों को किसान सम्मान निधि का पैसा मिल रहा है। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण, काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर का निर्माण कर प्रधानमंत्री ने यह बता दिया है कि केवल भाजपा ही विकास कर सकती है। दावा किया कि 350 से अधिक सीट जीत कर भाजपा सरकार बनाने वाली है। बैठक में जिलामंत्री अनिल चौहान, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, मंडल संयोजक रविशंकर गुप्ता, महेंद्र चौहान, विरेन्द्र गुप्ता, मनोज चौरसिया आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें