बढुआगोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसोपुर गांव में शनिवार की देर शाम आबकारी विभाग और पुलिस की टीम ने एक महिला के घर छापेमारी की। इस दौरान महिला के घर से दस लीटर अवैध शराब बरामद किया। पुलिस ने एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक पुंकेश कुमार सिंह और सरायलखंसी पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे के करीब नसोपुर गांव में एक महिला के घर पर छापेमारी किया। इस दौरान दस लीटर अवैध शराब, दस स्प्रीट, दस शीशी भरी हुई नकली शराब, 22 रैपर, 1060 युआरको 176 खाली शीशी संग महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में महिला की पहचान नसोपुर गांव निवासी प्रेमशीला और दूसरे की उसके पुत्र आनंद के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आबकारी अधिनियम, आईपीसी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। छापेमारी में पकड़े गए शराब को लेकर क्षेत्र में चर्चा है कि नसोपुर गांव में यह व्यवसाय काफी दिनों से चल रहा था। पुलिस की शह पर अबैध शराब के कारोबार खूब फल फुल रहा था आबकारी निरीक्षक पुंकेश कुमार सिंह ने बताया छापेमारी में दो लोगों गिरफ्तार किया गया है।