मऊ। बीते विधानसभा आमचुनाव चुनाव के दौरान नफरती भाषण सहित चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन के दो मामलों में आरोपी विधायक अब्बास अंसारी की बुधवार को कासगंज जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। नफरती भाषण के मामले में साक्ष्य पूरा हो गया, सीजेएम ने मामले में बहस के लिए 10 मार्च की तारीख दी है।
पहला मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है। मामले में अभियोजन के अनुसार एसआई गंगाराम बिंद की तहरीर पर शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें सदर विधायक अब्बास अंसारी व अन्य को आरोपी बनाया गया। आरोप था कि विधानसभा चुनाव के दौरान सदर विधानसभा सीट से सुभासपा के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे अब्बास अंसारी ने जनसभा के दौरान अधिकारियों को धमकी दी थी।
मामले में अभियोजन का साक्ष्य पूरा हो गई है। सीजेएम ने मामले मे बहस के लिए 10 मार्च की तिथि नियत किया। वहीं चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के दक्षिणटोला थाना क्षेत्रके मामले मे भी उन्मोचन प्रार्थना पत्र पर बहस के लिए 10 मार्च की तिथि नियत किया।