फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब काझाखुर्द गांव के हर घर को मिलेगा शुद्ध पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। पूर्व आईएएस व विधान परिषद सदस्य अरविंद शर्मा ने अपने गांव काझाखुर्द को विकास की एक और सौगात दी है। ग्रामीण क्षेत्र को लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर केंद्र सरकार की योजना जलशक्ति मिशन के अंतर्गत काझाखुर्द गांव में दो ओवर हेड टैंक लगाया जाएगा। इससे गांव के हर घर को पेयजल मुहैया कराया जाएगा। शासन द्वारा भेजे गए निर्देश के क्रम में रविवार को जल निगम विभाग के कर्मचारियों और कार्यदाई संस्था ने गांव का सर्वे किया। इस दौरान इस योजना से लाभान्वित होने वाली आबादी, क्षेत्रफल आदि का खाका तैयार किया।
विज्ञापन

भाजपा के नव निर्वाचित विधान परिषद सदस्य अरविंद शर्मा की पहल पर गांव की करीब 5 हजार आबादी और लगभग 10 मौजे में बसे गांव के हर घर को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाएगा। योजना के किर्यान्न्वन की जिम्मेदारी दिल्ली की कंपनी सत्या इंफ्रा को सौंपी गई है। इस क्रम में कंपनी से जुड़े कुछ कर्मचारी और विभागीय कर्मचारियों ने गांव में पहुंचकर सर्वे किया।
रेलवे लाइन के दोनों तरफ बनेंगे ओवरहेड टैंक
काझाखुर्द गांव मऊ मुख्यालय से 6 किमी दूर रेलवे लाइन के दो तरफ बसा है। पेयजल के लिए रेलवे लाइन के दोनों तरफ दो ओवर हेड टैंक लगाया जाएगा। इसके साथ पाइप लाइन के माध्यम हर घर को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। एमएलसी एके शर्मा के इस पहल पर गांव के नरेंद्र तिवारी, शैलेन्द्र राय, बंटी राय, रामजीवन राय, अनिल राय, आदि ने खुशी व्यक्त किया है। कहा कि एमएलसी श्री शर्मा जनपद के विकास के लिए मिल का पत्थर साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें