निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य एक त्रुटिरहित, शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है, जो सुदृढ़ लोकतंत्र की आधारशिला है।
डीएम ने जनपद वासियों से अपील किया कि आगामी 22 फरवरी को विशेष अभियान चलाया जाएगा। बताया कि ऐसे सभी युवा जिनकी आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है या होने वाली है, वे अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पात्र ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाकर सीधे आवेदन करें। मोबाइल एप वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से घर बैठे पंजीकरण संभव है।
बीएलओ के माध्यम से अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ से संपर्क कर ऑफलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। नो मैपिंग और तार्किक विसंगति वाले मामलों के जल्द समाधान के निर्देश दिए गए हैं।