जिला गंगा समिति और डीसीएसके कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को लव रिवर, लव लाइफ मार्च का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दौरान एनएसएस कैडेट्स ने मार्च गायघाट, मोरिया मैडईया होते हए मढ़िया घाट तक निकालकर नदी की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विशाल जायसवाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि यह हमारी दैनिक जीवनचर्या का हिस्सा होना चाहिए।
कार्यक्रम अधिकारी रविंद्र तिवारी ने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे सदैव नदियों एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित भाव से कार्य करें और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं।
वहीं जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत यादव ने कहा कि जिस प्रकार हम अपने माता-पिता, भाई-बहन तथा परिवारजनों से प्रेम करते हैं, उसी प्रकार हमें अपनी नदियों, पर्यावरण, वृक्षों और सड़कों से भी प्रेम करना होगा।