फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर विभाग की नोटिस के बाद भी, जिला अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भोपाल के हमीदिया अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में अगलगी के कारण करीब 10 मासूमों की जान चली गई। इसके बाद भी जनपद में सरकारी अस्पतालों में फायर सेफ्टी को लेकर कोई सतर्कता नहीं बरती जा रही है। जिला अस्पताल बिना फायर फाइटिंग सिस्टम के ही संचालित हो रहा है। वहीं जिला महिला अस्पताल फायर फाइटिंग सिस्टम से लैस है, लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन

जिले में संचालित 100 शैय्या का जिला अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम नहीं लगाया गया है। बिना फायर सेफ्टी के ही अस्पताल में मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इस संबंध में कई बार अग्निशमन विभाग की तरफ से नोटिस की जारी किया गया। लेकिन अस्पताल प्रबंधन इस दिशा में लापरवाही बरत रहा है। वहीं जिला अस्पताल में बने पीआईसीयू में फायर स्केप के लिए अगल से कोई द्वार नहीं बनाया गया है। वहीं जिले के महिला अस्पताल फायर फाइटिंग सिस्टम तो लगा दिया गया है, लेकिन फायर सेफ्टी प्रोटोकाल का पालन सही ढंग से नहीं हो रहा है। फायर स्केप के लिए बनी सीढ़ियों पर सामान रखा हुआ है।
वहीं शुक्रवार की पड़ताल में एसएनसीयू यूनिट में बने फायर स्केप के द्वार पर स्ट्रेचर और व्हील चेयर रखा हुआ है। जिससे आगलगी की दशा में अस्पताल से निकल पाना काफी परेशानी भरा होगा। हालांकि अस्पताल में फायर फाइंटिंग के लिए हौज पाइप, वैटर टैंक और फायर एक्सटिंग्विशर जरूर लगा है।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष चौधरी ने कहा कि जिला अस्पताल प्रशासन को कई बार फायर फाइटिंग सिस्मट लगाने के लिए नोटिस भी जारी किया गया है। लेकिन अस्पताल प्रशासन द्वारा अभी तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
इस मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस बृजकुमार ने बताया कि अस्पताल के ट्रामा और बर्न विंग में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया गया है। लेकिन पुराने भवन में अभी तक अग्निशमन सिस्टम के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही अस्पताल में सिस्टम लगा दिया जाएगा। वहीं जिला महिला अस्पताल की सीएमएस चंदा सिन्हा ने बताया कि अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाया गया है। सामान रखने के लिए अस्पताल में स्टोर नहीं है इसलिए अस्पताल के उपकरण आदि रखे रखे जाते हैं। फायर स्केप को साफ और सही रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें