फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस दिन बाद भी डीएम के आदेश का अनुपालन नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने बीते आठ नवंबर को नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया एवं ईओ मुकेश कुमार चौधरी को नगर पंचायत क्षेत्र के नहर मार्ग पर हो रहे सीसी रोड निर्माण एवं रास्ते पर हुए अतिक्रमण की शिकायत पर मानक के प्रतिकूल बनी नाली तोड़ने के साथ अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद 10 दिन बीतने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई पहल नहीं की। उधर, अतिक्रमणकारी अतिक्रमण बरकरार रखने के मंसूबे पाल रखे हैं। आठ नवंबर को संपूर्ण समाधान दिवस के बाद नहर रोड पर बन रही नाली व सीसी रोड के निर्माण के साथ ही स्थाई अतिक्रमण का जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने रास्ते पर हुए स्थाई मकानों मालिकों द्वारा किए गए अतिक्रमण को तोड़ने तथा सीसी रोड में प्रयुक्त मैटेरियल की गुणवत्ता की जांच के निर्देश दिए थे। लेकिन 10 दिन बीतने के बाद तक नगर पंचायत प्रशासन संवेदनहीन बना हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि 24 अक्तूबर की रात में इस मार्ग के निर्माण में मानक के प्रतिकूल सीसी रोड में डाला डस्ट (गिट्टी का चूरा) के स्थान पर भठ्ठे की राबिस मिट्टी डाली जा रहीं थी। साथ ही नाली निर्माण में मोरंग बालू की जगह पर डस्ट ( गिट्टी के चूरे ) से जुड़ाई कराई गई। शिकायत के बाद जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने स्थलीय निरीक्षण किया था। उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया एवं अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार चौधरी को सख्त निर्देश देते हुए मानक के प्रतिकूल निर्मित नाली एवं अतिक्रमण किए गए मकानों को तोड़ने के साथ ही मानक के प्रतिकूल निर्माण हो रहे सीसी रोड के टेक्नीकल जांच कराए जाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें