फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कार देने के बाद भी प्रताड़ित, पति सहित सात के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी खुर्द सहनी गांव निवासी महिला की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न के तहत मुकदमा दर्ज किया। इसमें महिला ने पति पर दहेज के रूप में कार और दो लाख की नकदी देने के बाद भी प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घोसी के पकड़ी खुर्द सहनी गांव निवासी डंपी ने बताया कि उसकी विवाह घोसी के जमालपुर विक्कमपुर गांव निवासी अमित से 30 अप्रैल 2025 को हुई है। शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज देने के साथ ही 2.10 लाख रुपये जमा करके डिजायर कार दी गई। आरोप लगाया कि इसके बावजूद शादी के बाद से ही कम दहेज में लाने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। दहेज में आर्टिगा कार की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर पति अमित, ससुर अरविंद उर्फ श्रीराम, सास सीमा, ननद आंचल, अंजू, आरजू और पिंकी शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। आरोप लगाया कि 20 जुलाई को मारपीट कर घर से निकालने लगे। सूचना मायके वालों को देने के बाद आने पर समझा बुझा कर वापस चले गए। इसके बाद पति एवं ससुर दिल्ली चले गए। उधर, रक्षाबंधन पर जब मैं मायके पहुंची तो उसके बाद से ही मेरा पति अब मुझसे कोई मतलब नहीं रख रहा है। घोसी कोतवाल प्रमेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें