फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तापमान दूसरे दिन भी 41 डिग्री सेल्सियस, वार्म नाइट का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में गर्मी और उमस का कहर सोमवार को भी जारी रहा। दिन और रात दोनों गर्म हो गए हैं। तापमान लगातार दूसरे दिन 41 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है। दिन में सूरज की तल्खी बढ़ने से लोग बेचैन रहे। सोमवार की शुरुआत सुबह की चिलचिलाती धूप के साथ हुई। सात बजे से ही गर्मी के चलते लोगों के पसीने छूट रहे थे। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी ने भी प्रचंड रूप धारण कर लिया। मौसम विभाग ने वार्म नाइट का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी रही। गर्मी के कारण आम लोगों के साथ-साथ पशु पक्षी भी बेचैन नजर आए। हर तरफ गर्मी के चलते सन्नाटा पसरा रहा। बहुत जरूरी कार्य से ही लोग घरों से निकल रहे थे। गर्म हवा के थपेड़े ने बदन झुलसा दिया। गर्मी से राहत के लिए शीतल पेय की मांग बढ़ गई है। गन्ने के जूस, कुल्फी और मौसमी फलों के जूस की बिक्री बढ़ गई है। दोपहर में बाजारों में सन्नाटे से दुकानदार भी आधा शटर गिराकर आराम करते दिखे। सोमवार को तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 47 प्रतिशत रही। जबकि 14 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। गर्मी का सितम इस कदर हावी है कि रात में हवा नहीं चल रही है। इसके चलते रात के समय लोग चैन से सो नहीं पा रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से वार्म नाइट का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम के बदले रुख से लोग गर्मी के चलते बीमार पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें