फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दोहरीघाट कस्बे में दिन में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा वर्जित

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। कस्बे में प्रतिदिन की जाम की समस्या की शिकायत पर रविवार की शाम साढ़े पांच बजे पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार पांडेय, गोरखपुर के चिल्लुपार विधायक राजेश त्रिपाठी, जिलाधिकारी गोरखपुर कृष्ण करुणेश दोहरीघाट कस्बा में पहुंचे। स्थानीय लोगों से बातचीत कर जाम की समस्या से छुटकारा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसपी अविनाश पांडेय ने कहा कि प्रतिदिन सुबह नौ बजे से रात के नौ बजे तक दोहरीघाट कस्बे में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। रात नौ बजे के बाद ही कस्बे से भारी वाहन गुजरेंगे। इसके लिए कस्बे के बाहर और हर चौराहे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती का निर्देश दिया। एसपी के आते ही सभी चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात होकर जाम खुलवाते दिखे। इस दौरान चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी, चेयरमैन विनय जायसवाल, थानाध्यक्ष कल्पना मिश्रा आदि पुलिसकर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें