फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सड़क किनारे गिट्टी और बालू रख कर अतिक्रमण, बढ़ रहीं दुर्घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर से लेकर ग्रामीण सड़कों पर गिट्टी बालू रखकर व्यवसायी अतिक्रमण कर रखे हैं। इससे सड़कें सिकुड़ने लगी हैं। वाहनों के चलने में परेशानी होती है। इससे सड़क हादसों की संख्या बढ़ी है। एक तरफ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से शासन की तरफ से हर साल यातायात माह, सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाता है। जनवरी के आखिरी सप्ताह से नो हेलमेट नो पेट्रोल अभियान भी चलाया जा रहा है। परिवहन विभाग और लोक निर्माण विभाग की ओर से ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए जाते हैं। लेकिन जिम्मेदार सड़क किनारे रखी इस समस्या पर ध्यान नहीं देते हैं। बलिया को जोड़ने वाली लखनऊ-बलिया मार्ग पर हलधरपुर, मेऊड़ी कला, मोहवा मोड़, रतनपुरा बाजार में सड़क के कुछ हिस्सों पर गिट्टी बालू रख दिए गए हैं। जबकि इस मार्ग पर सड़क दुर्घटना में हर माह दो तीन मौतें होती हैं।
विज्ञापन

बरलाई-पूराघाट मार्ग पर तमसा के पुल के पास गिट्टी, वहां से कुछ दूरी पर बसारतपुर में कई जगहों पर बालू और गिट्टियां रखी गई हैं। रतनपुरा-भीमपुरा मार्ग पर छह जगहों पर, रतनपुरा-खालिसपुर मार्ग पर तीन जगहों पर, रतनपुरा-ठैचा मार्ग पर तीन जगहों पर और मादी-कुसुम्हा मार्ग पर पांच जगहों पर रखी निर्माण सामग्री से सड़क हादसों की संख्या बढ़ रही है। सबसे अधिक परेशानी रात में होती है। गिट्टी बालू नहीं दिखने से तेज रफ्तार वाहन उनपर फिसलकर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं।

इनसेट -
सड़क किनारे बालू, गिट्टी या कोई भी सामान रखना नियम के विरूद्ध है। समय समय पर अभियान चलाकर संबंधित को नोटिस दिया जाता है। अब तक इस संबंध में शिकायत नहीं मिली थीं, यदि कहीं ऐसी समस्या है, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हेमंत चौधरी, उपजिलाधिकारी, सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें