फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जागरूकता पर बल

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। ब्लॉक सभागार में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत बैठक सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुरेंद्रनाथ यादव की अध्यक्षता में हुई। पहली अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलने वाले संचारी रोग अभियान के तहत ग्राम प्रधान सचिव को निर्देशित किया गया कि गांव में कम गहराई वाले हैँडपंप के पानी का उपयोग न करने के लिए जनता को जागरूक करें ।
विज्ञापन

इनके स्थान पर इंडिया मार्क हैंड पंप-2 की व्यवस्था करना, जलाशयों एवं नालियों की नियमित साफ सफाई, अपशिष्ट रुके हुए पानी तथा मच्छरों के प्रजनन की समस्याओं को रोकने के लिए गड्ढों के भरने तथा मकानों के बीच कंक्रीट अथवा पक्की ईंटों वाली सड़कों का निर्माण, जन जागरण के लिए गांव में प्रचार प्रसार कराएं। जलाशयों एवं तालाबों से हाइसिंथ पौधों की सफाई की जाए, संक्रमण तथा जल प्रदूषण वाली खुली नालियों को ढका जाए, ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा फंड से एंटीलार्बल छिड़काव की व्यवस्था करना आदि का निर्देश दिया।
प्रभारी चिकित्साधिकारी दिनेश कुमार ने भी संचारी रोग अभियान के बारे में बताया। इस दौरान प्रभारी दिनेश कुमार, शैलेंद्र प्रताप सिह, विवेकानंद गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, राजबहादुर सिह, अल्का सिंह, अनंत सिंह, विजय बहादुर सिंह, रामभरथ प्रसाद, रविंद्र चौबे, नन्दलाल राजभर, शिवगोविंद चौहान, कमलेश पासवान, सोमप्रकाश, रमेश मौर्य सहित अन्य ग्राम प्रधान सचिव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें