फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से गिरा कच्चा मकान, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। जिले में बारिश से कच्चे मकानों का गिरने का सिलसिला थमते नहीं ठीक रहा है। शनिवार की सुबह इंदारा ग्राम सभा में एक ग्रामीण का मकान अचानक ढह गया। हादसे के समय परिवार के सदस्यों के बाहर होने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा ग्रामसभा के देईथान पुरवा निवासी सत्यनारायण राम पुत्र बगेदू ने बताया कि बारिश के चलते उसका मकान जर्जर हालात में पहुंच चुका था। शनिवार की सुबह अचानक मकान ढह गया, बोला कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर निकले थे। इसलिए हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, हालांकि घर गिरने से गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया।
वहीं परिवार बेघर हो गया। इससे पहले शुक्रवार की देर रात अलीनगर गांव में सुग्रीव कनौजिया तथा छविंदर चौहान का भी मकान जमींदोज हो गया। पीड़ितों ने बताया कि हादसे के संबंध में उनके द्वारा ब्लाक अधिकारियों के अलावा तहसील मुख्यालय सूचना देने के बाद भी प्रशासन से किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें