फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से चरमराई विद्युत व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र के भीटी के समीप एलटी लाइन में आए फाल्ट से एक छह मुहल्लों में घंटों विद्युत आपूर्ति ठप रही। इस बीच बिजली अप डाउन रहने से लोगों का हाल बेहाल रहा। बिजली गुल रहने से लोगों को एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। मंगलवार को नगर के भीटी के पास आए फाल्ट से नगर के निजामुद्दीनपुरा, भीटी सहित एक दर्जन मुहल्लों में घंटों बिजली गुल रही। इस संबंध मेें भीटी के संध्या सिंह, सावित्री देवी, साधना देवी का कहना है कि बिजली गुल होने की स्थिति में घर में रहना मुश्किल हो रहा है। फाल्ट होने की स्थिति मेें बिजलीकर्मी ठीक करने मेें घंटों लगा दे रहे हैं। इस बाबत विद्युत वितरण खंड प्रथम के उप खंड अधिकारी संजय कुमार यादव का कहना है कि बेहतर विद्युत आपूर्ति करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

रानीपुर : भीषण गर्मी के मौसम में अघोषित बिजली कटौती से विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। एक ओर जहां बिजली गुल रहने से गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है। भुसुवा विद्युत उपकेंद्र के दो फीडरो से क्षेत्र के दतौली, अस्सीभवन ,याकूबपुर भुसुवा, फतेहपुर, भवनपुरा, खरेवा,मंडुसरा सहित विभिन्न गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। इस संबंध में क्षेत्र के अजीत, संतोष, मुकेश, प्रमोद, संजय का कहना है कि अघोषित बिजली कटौती से आमजन का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें