फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 दिन से ठप है जमालपुर विक्कमपुर की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी क्षेत्र के जमालपुर विक्कमपुर गांव में लगातार बीस दिन से बिजली आपूर्ति बाधित है। इसे लेकर लोगों में विभागीय अधिकारियों के प्रति रोष व्याप्त है। गांव के लोगों का आरोप है कि इसको लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी हैं फिर भी कोई कार्यवाई नहीं हुई। गांव के लोगों ने मांग किया है कि यदि जनहित में जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जायेगा।
विज्ञापन

घोसी नगर से उत्तर स्थित जमालपुर विक्कमपुर गांव में लगभग बीस दिन पूर्व बिजली आपूर्ति के लिए लगाई गई केबिल टूट कर कई भागों में विभाजित हो गई। जिससे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। गांव के लोगों ने इसकी सूचना सक्षम अधिकारियों को दी, लेकिन समस्या ज्यों का त्यों बना हुई है।
इस संबंध में मसीउर्रहमान उर्फ बेंचू भाई, रफीउल्लाह,एकबाल, अब्दुल सलाम ,इसराइल आदि ने टूटे तारों की मरम्मत करके जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग किया है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्दी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन के लिए सड़क पर उतरने को विवश होना पड़ेगा। इस संबंध में एसडीओ राजेश प्रसाद ने बताया कि संबंधित अवर अभियंता को निर्देशित किया गया है कि टूटे तारों की मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें