फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पंखा लगाते समय अचानक आ गई बिजली, करंट से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के हरधौली गांव में शनिवार रात पंखा लगाते समय अचानक बिजली आ गई। करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरधौली निवासी दरोगा चौहान (55) शनिवार रात घर में फर्राटा पंखा लगा रहे थे। इसी दौरान बिजली आ गई और करंट करंट की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शोरगुल सुनकर परिजन और आस-पास के ग्रामीण पहुंचे। जबतक लोग वहां पहुंचते तब तक दरोगा ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी गांव में आग की तरह फैल गई। उसकी मौत पर गांव में शोक की लहर है। इस बाबत दोहरीघाट थाना प्रभारी राजकुमार सिंह का कहना है कि घटना संज्ञान में है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें