फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव मार्च मे होगा - विनोद कुमार पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई। इसमें महामंत्री अजय कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल मे हुए आय-व्यय का व्यौरा पेश किया। पेश किए गए ब्यौरा मे महामंत्री ने बताया कि वकालतनामा, सदस्यता फार्म आदि से कुल 46 लाख 70 हजार 115 रुपये की आय हुई है। वहीं विभिन्न मदों में कुल 61 लाख तीन हजार 370 रुपये व्यय हुआ है। बैठक में अधिवक्ताओं ने महामंत्री की ओर से पेश किए गए बजट पर अधिवक्ताओं ने अपनी मिली-जुली प्रतिक्रिया देते हुए चुनाव कराए जाने के लिए अपना विचार व्यक्त किया। अधिवक्ताओं की सलाह लेने के बाद बार के अध्यक्ष विनोद कुमार पांडेय ने महामंत्री द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना किया।
विज्ञापन

कहा कि माडल बाइलॉज के अनुसार शपथ लेने की तिथि 24 मार्च 2022 को नई कार्यकारिणी को चार्ज दिया जाएगा। बैठक को लेकर कचहरी में दिनभर अधिवक्ताओं के बीच चुनाव को लेकर चर्चा होती रही । साथही अधिवक्ता बैठक के चलते पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक में लालजी पांडेय, सदानंद राय, हरिद्वार राय, देवेंद्र प्रताप सिंह, मान सिंह यादव, दिनेश चंद्र यादव, वीरेंद्र बहादुर पाल ,उपमन्यु राय, फतेह बहादुर सिंह, अमरनाथ सिंह, दिनेश सिंह आदि लोग शामिल रहे। किया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें