फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: बारिश से गिरी घर की कच्ची दीवार, मलबे में दबकर बुजुर्ग किसान की मौत

Sun, 20 Jun 2021 04:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिपरसाथ गांव का मामला है। किसान अपने घर से सुबह बाहर जा रहा था, इसी दौरान उनके ऊपर दीवार गिर गई।
विज्ञापन
कच्चे मकान की दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के पिपरसाथ गांव में रविवार की सुबह एक मकान की दीवार गिर गई। मलबे में  65 वर्षीय किसान दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पिपरसाथ गांव निवासी रामबदन यादव(65) पुत्र स्व. कविराज यादव का घर कच्चा है। शनिवार की बारिश से मकान में सीलन आ गई थी। शनिवार की सुबह रामबदन अपने घर के सामने बने छप्पर में सो रहे थे। रविवार की भोर में सोकर उठने के बाद वह बाहर जाने के लिए निकल रहे थे।

उसी दौरान अचानक दीवार गिरने से राम बदन दब गए। घटना के बाद घायल की चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़ पड़े और मिट्टी का मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। परिजन तुरंत उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगापुर ले गए। जहां चिकित्सकों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें