फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्थागत प्रसव में कमी होने पर तीन अस्पतालों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान एवं वेक्टर जनित रोगों पर वर्ष प्रयत्न प्रभावी नियंत्रण, कार्यवाही के लिए जनपदीय अंतरविभागीय समन्वय समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें फतेहपुर मंडाव, बड़रांव, जिला महिला चिकित्सालय में संस्थागत प्रसव में कमी होने पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत रतनपुरा, घोसी एवं जिला महिला चिकित्सालय में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के भुगतान की कमी होने पर भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एससी सिंह ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान एक जुलाई से 31 जुलाई 2021 तक चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत चिकित्सा विभाग द्वारा जनपद तथा ब्लॉकस्तरीय प्रशिक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ विभाग को रोगियों के उपचार की व्यवस्था, रोगियों की नि:शुल्क परिवहन के लिए रोगी वाहन सेवा की व्यवस्था एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को ग्राम सभाओं में साफ-सफाई, जलभराव का निस्तारण, उथले हैंडपंपों को लाल रंग से चिंहित कराने, ग्राम वासियों के सहयोग से झाड़ियों की साफ सफाई एवं नगर निगम शहरी विकास में शहरी क्षेत्रों में नालियों की साफ-सफाई एवं फागिंग कराने के सख्त निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम प्रधानों को गंदे नाले एवं गंदे तालाबों को जेसीबी के माध्यम से साफ-सफाई करने की अनुमति दी गई है इसलिए किसी भी गांव में साफ-सफाई एवं जलभराव की समस्या नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में फतेहपुर मंडाव, बड़रांव, जिला महिला चिकित्सालय में संस्थागत प्रसव में कमी होने पर नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इसके उपरांत रतनपुरा, घोसी एवं जिला महिला चिकित्सालय में जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के भुगतान की कमी होने पर भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिया गया है कि एक दिन में दस हजार से अधिक कोविड़-19 के टीके लगाए जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सीएमएस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें