दोहरीघाट थाना क्षेत्र के परीखापुर गांव के कुड़हिया पुरवा में पोखरे में डूबकर अधेड़ की मौत के बाद
- फोटो : MAU
सूरजपुर। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के परिखापुर गांव के कुड़हिया पुरवा निवासी एक अधेड़ की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचानामा के बाद परिवार वालों को शव सौंप दिया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
परिखापुर गांव निवासी बालकिशुन राम (58) पुत्र दशरथ प्रसाद अपने घर से शाम को लगभग छह बजे पोखरे की तरफ गए थे। लेकिन काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटे। इससे चिंतित परिजनों ने उनकी तलाश शुरू किया। संदेह होने पर परिवार के लोग पोखरे के पास पहुंचे तो देखा कि पानी में बालकिशुन की लाश उतराई हुई है। बालकिशुन की मौत की सूचना मिलते ही उसकी पत्नी केवली देवी, बेटे रामानंद, दयानन्द और राकेश तथा बेटियां रानी और कंचन का रो रोकर हाल-बेहाल हो गया। लाश मिलने की सूचना पर पुलिस चौकी इंचार्ज रसूलपुर राजेन्द्र कुमार व दीवान महेन्द्र यादव मौके पर पहुंच गए। शनिवार की सुबह चौकी इंचार्ज ने ग्राम प्रधान दिनेश सोनकर, सुबाष मौर्य, जिला पंचायत सदस्य इन्द्रकैलाश यादव, रामानंद दयानंद, पंकज तिवारी सहित ग्रामीणों की मौजूदगी में मृतक के शव का पंचनामा बनाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।