फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायब बेटे की सुराग के लिए चार माह से भटक रहा है बुजुर्ग दंपति

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मधुबन रामपुर थाना क्षेत्र के छतहरा गांव निवासी बुजुर्ग दंपती करीब चार माह से गायब बेटे की सुराग के लिए दर दर की ठोकर खाने को मजबूर है। गायब बेटे की शिकायत को लेकर कई बार रामपुर थाना का चक्कर लगा चुके है, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई मदद नहीं की गई है। दंपती ने गत दिवस इसको लेकर पुलिस अधीक्षक को भी शिकायती पत्र सौंपकर अवगत कराया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के छतरहा गांव निवासी अमरनाथ चौहान ने बताया कि उसका पुत्र अजय चौहान (23) को गांव के दो लोग दस अगस्त 2021 की रात बुलाकर ले गए। उस दिन से उसका बेटा गायब है। जब काफी समय गुजरने के बाद भी उनका बेटा नहीं लौटा तो उसने उन लोगों से बेटे के बारे में जानकारी ली। दंपती ने आरोप लगाया कि लगाया कि इस बीच वह कई बार वह रामपुर थाना पहुंचकर गायब बेटे के संबंध में प्रार्थना पत्र भी दिया, लेकिन स्थानीय पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। वहीं इस घटना के संबंध में रामपुर एसओ समर बहादुर का कहना है कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है, जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें