नगर पालिका कार्यालय में जनसुनवाई करते ईओ दिनेश कुमार।स्रोत- स्वयं
- फोटो : 1
नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नगरपालिका सभागार में अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण तिवारी ने सोमवार को जनसुनवाई की। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 14 शिकायतों के सापेक्ष आठ मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका।
शिकायतों में सफाई विभाग से 3, जलकल विभाग से 7, राजस्व विभाग से 2 तथा प्रकाश विभाग से 2 शिकायतें प्राप्त हुईं। इस अवसर पर अवर अभियंता (सिविल) मनोज कुमार सोनकर, जलकल अभियंता पंकज कुमार वर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश, राजीव कुमार शुक्ला, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, निर्माण लिपिक धर्मेंद्र कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।