फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ झोपड़ियां जलीं हजारों का नुकसान

विज्ञापन
दुबारी के धर्मपुर जरलहवा गांव में लगी आग बुझाते ग्रामीण। - फोटो : mau
विज्ञापन
मधुबन कोतवाली क्षेत्र के धर्मपुर ग्राम सभा के जहलरवा में शुक्रवार की सुबह 11बजे चूूल्हे से निकली चिंगारी से लगी आग में आठ झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। ग्रामीणों के प्रयास से कई घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। अगलगी से 10 हजार की नकदी समेत करीब 60 हजार का सामान नष्ट हो गया। धर्मपुर ग्राम सभा के जहलरवा राम अवध यादव पुत्र त्रिवेणी यादव के  घर में चूल्हे पर खाना बन रहा था। खाना बनने के बाद जब रामअवध और उसके परिजन खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच राख  से निकली एक चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। देखते देखते आग ने गंभीर रूप धारण कर लिया। रामअवध के  घर की गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


वहीं आग की लपटों ने धीरे धीरे पास में बनी सात और झोपड़ियों  को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास करते हुए फायर बिग्रेड को सूचना दी। करीब 30 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित रामअवध ने बताया कि आगलगी की इस घटना में घर में रखा 18 हजार नकदी सहित 60 हजार का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें