फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eid 2024: ईद को लेकर बाजार गुलजार, हर तरफ रौनक; देर रात तक लोग कर रहे खरीदारी

Mon, 01 Apr 2024 06:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Eid 2024 : मऊ के बाजारों में ईद को लेकर रौनक दिखने लगी है। खरीदारी के लिए लोग बाजार में पहुंच रहे हैं। रंग-बिरंगे कपड़े व मिठाईयों के साथ सेवईयों की खरीदारी कर रहे हैं। हर किसी को ईद का इंतजार है। 
विज्ञापन
Mau News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद को लेकर मऊ जिले के विभिन्न बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। मऊ नगर के रौजा बाजार में देर रात तक चहल-पहल का माहौल रहा। यहां लोग देर रात तक खरीदारी करते नजर आए। वहीं खाने पीने के भी स्टॉल देर रात तक खुले रहे। 

विज्ञापन


रमजान अपने आखिरी पड़ाव पर है। कुछ ही दिन रोजा के बचे हैं। ऐसे में ईद को लेकर जिले में जमकर खरीदारी हो रही है। ईद की तैयारियां पूरी करने में लोग जुट गए हैं। बाजारों में खासी रौनक देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कपड़े की दुकान हो या फिर मिठाईयों की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। ईद का उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। बच्चे टोपी तो महिलाएं रंग-बिरंगी चूड़ियां खरीदने मे जुटीं हैं। वहीं ईद पर मुंह मीठा करने के लिए लोग सेवइयां खरीदने में जुटे हैं। हर किसी को ईद का इंतजार है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें