फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शादी नहीं हुई तो घर में घुसकर की मारपीट, सात पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के नवापुरा पश्चिम निवासी मोहम्मद आरिफ की तहरीर पर पुलिस ने मजहर, उमर और पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि शादी तय होने के बाद रिश्ता टूटने की रंजिश में आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार, मोहम्मद आरिफ की शादी मोहल्ले की एक युवती से तय हुई थी, लेकिन कुछ दिन बाद युवती के घर वालों ने शादी से मना कर दिया। बीते 23 जुलाई को वह दुबई से घर आए थे।
आरोप है कि 26 जुलाई की रात करीब एक बजे किसी ने उनके दरवाजे पर दस्तक दी। बाहर मजहर और उमर पांच अज्ञात लोगों के साथ खड़े थे।
आरोप है कि पुरानी रंजिश और शादी नहीं होने की बात को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में प्रवेश किया और लोहे की रॉड, लाठी व ईंट से हमला कर दिया। मारपीट में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन

शोर सुनकर परिजन पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। थानाध्यक्ष बसंत लाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें