फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता से 42 वार्डों में विकास कार्य पर लगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए लागू हुई आदर्श आचार संहिता ने कई विकास कार्यों पर ब्रेक लगा दिया है। इसमें नगर पालिका मऊ के 42 वार्डों में 150 से ज्यादा विकास कार्य हैं। इसमें जलनिकासी, आवागमन के लिए खड़जा निर्माण, इंटरलॉकिंग आदि कार्य हैं, जो कि करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने थे। लेकिन यह कार्य अब विधानसभा चुनाव होने के बाद ही हो पाएगा। हालांकि कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनका कार्य शुरू हुआ था, वह चलता रहेगा।
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख से अधिक आबादी वाले नगर पालिका क्षेत्र के 42 वार्डों में घर से निकलने वाले के लिए नाली निर्माण, खड़ंजा निर्माण के अलावा इंटरलाकिंग के अलावा छोटे विकास कार्यों को लेकर करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कार्यों की स्वीकृति शासन ने प्रदान की थी। इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई थी। लेकिन इस बीच विधानसभा चुनाव को लेकर जारी आचार संहिता के चलते कंपोजिट पिट के निर्माण पर ब्रेक लग गया। ऐसे में मऊ निकाय के वार्डों में विकास कार्यों की योजना को तगड़ा झटका लगा है। ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद होने वाले 150 कार्यों का निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है।बताया कि इस दौरान नगर में हो रहे दूसरे विकास कार्य जो कि आचार संहिता के लागू होने से पूर्व हो रहे हैं, वो निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें