घोसी कोतवाली क्षेत्र के इंदरपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास सोमवार की देर रात 11 बजे के करीब अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलटने से चालक की मौत हो गई। चालक रात भर ट्रैक्टर के नीचे दबा पड़ा रहा और इसकी जानकारी किसी को नहीं हो पाई। घटना की जानकारी दूसरे दिन मंगलवार को सुबह हुई जब गांव के लोग सडक पर टहलने के लिए निकले। लोगों ने घट़ना की सूचना पुलिस को दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय स्थित सिरसिया गांव का निवासी अजय राजभर (22) पुत्र सुभाष राजभर सोमवार की देर रात ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर किसी गांव से ईट गिराकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह इंदरपुर गांव के पास पहुंचा उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सडक किनारे गड्ढे में पलट गया और अजय ट्रैक्टर के नीचे दब गया।
इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी गांव वालों को दूसरे दिन मंगलवार को सुबह हुई जब लोग सुबह टहलने के लिए सडक पर निकले तो देखा एक युवक ट्रैक्टर के नीचे दबकर मृत पड़ा है। गांव वालों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर के कमाऊ नौजवान सदस्य की मौत से उसके परिवार वालों में कोहराम मच गया। युवक अविवाहित था।