फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नलकूप के लोकार्पण के बाद शुरू नहीं हुई पेयजल आपूर्ति, फिर भी वसूला जा रहा जलकर

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत कोपागंज में शामिल तीन वार्डों के अंतर्गत आने वाली छह ग्राम पंचायतों को सात वर्ष पहले पांच वार्डों में विभाजित किया गया था।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के लिए नगर पंचायत ने दो वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से नलकूप बनवाया, लेकिन इससे जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। आरोप है कि पेयजल आपूर्ति शुरू न होने के बावजूद नगर पंचायत इन पांच वार्डों के लोगों से जलकर वसूल रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना पेयजल आपूर्ति के जलकर देने का विरोध करने पर नोटिस भेजे गए, जिसके बाद मजबूरी में वार्डवासियों ने जलकर जमा किया।
बताते चलें कि ग्राम पंचायत काछीकला, भदसा मानोपुर, हिकमा, लाडनपुर सहित अन्य ग्राम पंचायतों को वर्ष 2019 में नगर पंचायत की सीमा में शामिल कर इन्हें पांच वार्डों में विभाजित किया गया था। वर्तमान में भदसा मानोपुर वार्ड संख्या सात, काछीकला और हिकमा वार्ड संख्या चार, जबकि कोपाकोहना पूर्वी वार्ड संख्या 13 और कोपाकोहना दक्षिणी वार्ड संख्या एक में आता है।
विज्ञापन

गांव से नगर क्षेत्र में शामिल हुए इन वार्डों में न तो आवागमन के लिए सड़क की पर्याप्त सुविधा है और न ही नियमित सफाई होती है। वहीं बीते दो वर्षों से यहां पेयजल संकट सबसे बड़ी समस्या बना हुआ है।
स्थानीय निवासी चंदन, बचाऊ, व्यास और रमेश सिंधे ने बताया कि कोपाकोहना पूर्वी में वर्ष 2024 में 7.5 हॉर्स पावर के नलकूप का लोकार्पण एके शर्मा द्वारा किया गया था।
लोकार्पण के दो वर्ष बीतने के बाद भी नियमित आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। लोगों का आरोप है कि पेयजल आपूर्ति शुरू हुए बिना ही नगर पंचायत भवन कर के साथ जलकर वसूल रही है। विरोध करने पर नोटिस भेजे गए, जिसके बाद लोगों ने मजबूरी में जलकर जमा किया।
-
नगर पंचायत का हिस्सा बनने के बाद बेहद खुशी हुई थी लेकिन बीते सात वर्ष में कोई विकास कार्य नहीं होने पर अफसोस है। अब पेयजल आपूर्ति के बिना ही जलकर देना भी हम लोगों की मजबूरी बन रही है। विरोध करने पर नोटिस भेज दिया गया था। -दुर्गेश यादव, भदसा मानोपुर

लोकार्पण के बाद न तो प्रतिनिधि ने कभी हमारी सुधि ली न ही ईओ और नपंध्यक्ष ने। नलकूप की बोरिंग कर पाइपलाइन भी बिछा दी गई थी, लेकिन सप्लाई शुरू नहीं होने से पाइपलाइन कई स्थानों पर टूटने-फूटने लगी है।लेकिन बिना पेयजल आपूर्ति के ही जलकर वसूल किया जा रहा है। -संजय चौहान, कोपाकोहना
विज्ञापन



मामला मेरे संज्ञान में है, लेकिन यहां पेयजल आपूर्ति का काम अभी अधूरा है। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद है कि इस माह में आपूर्ति शुरू हो जाएगी। जहां तक जलकर का सवाल है, नगर पंचायत में शामिल होने के बाद पांच वर्ष तक छूट रहती है, उसके बाद वसूली की जाती है। -छोटेलाल तिवारी, ईओ कोपागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें