फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई गई पुण्यतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बुनकर कॉलोनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधानमंत्री Rajiv Gandhi की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने की।
विज्ञापन

अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष राज मंगल यादव ने कहा कि स्व. राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर क्रांति की शुरुआत कर देश को 21वीं सदी की ओर बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाकर लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया, जिसके लिए देश हमेशा उनका ऋणी रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए राजीव गांधी की स्मृति में पौधरोपण किया। इस मौके पर ओम प्रकाश ठाकुर, उदय प्रताप राय, कैलाश चौहान, मनोज गिहार, हाफिजुर रहमान, गुलशन कुमार, सरोज पांडेय, सच्चिदानंद राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें