फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में घुस रहा नाली का पानी, डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। परदहां ब्लाक क्षेत्र के ताजोपुर गांव स्थित डोमवांपुरा में जल निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों के घरों में गंदा पानी घुस रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिलाधिकारी को पत्रक सौंपा। साथ ही अतिशीघ्र समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

पत्रक के माध्यम से अवगत कराया कि परदहां ब्लाक के ताजोपुर गांव के डोमवांपुरा मोहल्ले में रास्ते पर नाली और बरसात का पानी काफी समय से इकट्ठा हो रहा है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी लोगों के घरो में घुस जा रहा है। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है। लेकिन अभी तक जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं बन पाई है। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर जल निकासी की मांग की है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान रामशब्द राजभर, अश्विन सिंह, त्रिलोकी पांडेय, अनिल सिंह, राघवेंद्र सिंह, बृजेश पांडेय, जयशंकर सिंह, सतीश पांडेय, रामकुमार, राजेश, और बेचू राजभर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें